लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, संवाददाता। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखंडे जी की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के तहत शुरू हुई गायन की चार दिवसीय कार्यशाला में गुरुवार को हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।विश्वविद्यालय के सुजान सभागार में आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन पंडित साजन मिश्रा ने राग जौनपुरी पर केंद्रित प्रशिक्षण देते हुए बड़े खयाल 'बाजे झननन पायलिया, राज दुलारी डोले अंगनवा...' और छोटे खयाल 'भोर कहीं मिलन भइलवा, प्यारे कन्हाई न मारो कंकरिया...' का अभ्यास कराया। इसके साथ ही तराना और 'काशी के बसइया...' जैसे गीतों के माध्यम से विद्यार्थियों को विविध गायन शैलियों से परिचित कराया।उन्होंने यह भी पढ़ें- साकेत महाविद्यालय में युवा महोत्सव का आगाज मंच प्रस्तु...