पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- बीसलपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में संचालित गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ एवं सामूहिक जप ध्यान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजनों ने भागीदारी की। बीसलपुर के गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुये मुख्य ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य ने मानव में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए विचार क्रांति अभियान चलाया। इस निमित्त उन्होंने तीन हजार दो सौ से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। पूरी दुनिया में साहित्य के माध्यम से विचार क्रांति अभियान चलाया। इसी निमित्त 1936 से अखंड ज्योति नामक पत्रिका का शुभारंभ किया जो आज लाखों की संख्या में पढ़ी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...