वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए प्रश्न में पंडित शब्द के अनुचित उपयोग का विरोध काशी के विप्र समाज ने किया है। रविवार को अहिल्याबाई घाटपर समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। संयोजक डॉ. पवन शुक्ला के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ती दर्ज कराते हुए ब्राह्मण बोर्ड की स्थापना की मांग भी की। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने वालों में डॉ.अशोक पाण्डेय, आचार्य विकास दीक्षित, विशाल शास्त्री औढ़ेकर, बृजेश शुक्ल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...