मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित विष्णुकांत झा के आकस्मिक निधन पर सोमवार को शहीद भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय भवन के सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। नवयुवक समिति ट्रस्ट एवं नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सभा में राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने शिरकत की।वक्ताओं ने पंडित विष्णुकांत झा के साहित्यिक प्रेम और समाजसेवा को याद करते हुए नगर निगम प्रशासन से एक आग्रह किया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि नगर निगम क्षेत्र में पंडित विष्णुकांत झा की एक आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। उनके निवास स्थल की ओर जाने वाले मार्ग का नामकरण उनके सम्मान में किया जाए। डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने कहा कि पंडित जी का जाना समाज के लिए गहरा आघात है। वे जनसंघ के समय से ही राजन...