जमशेदपुर, जून 6 -- शहर की ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की है। इस कड़ी में पंडित विजय शंकर मेहता दो दिवसीय व्याख्यान रविवार से आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत 7 जून को एक शाम हनुमान के नाम, सफलता के सूत्र एवं 8 जून को एक शाम परिवार के नाम परिवार प्रबंधन पर व्याख्यान होगा। यह कार्यक्रम मंदिर परिसर में बने एसी आडिटोरियम नारायणम में प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे से प्रारंभ होगा।मंदिर कमेटी के द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष छीतरमल धूत, महामंत्री अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक रामूका, कार्यक्रम संयोजक विश्वनाथ शर्मा के साथ...