जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। पंडित राधाकांत उपाध्याय की 85वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सह नारायण सेवा सम्मान समारोह छोटा गोविंदपुर में डॉ. वीरेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को भोजन, राशन, बर्तन, वस्त्र एवं गरीब बच्चों में पठन-पाठन सामग्री एवं खाद्य सामग्री बांटी गई।समारोह के मुख्य अतिथि गोविंदपुर जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय का जीवन सादगी, सेवा और अध्यात्म का अद्भुत संगम था। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए आज समाज के विभिन्न सेवादारों को नारायण सेवा सम्मान से अलंकृत करना, पंडित उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि देने जैसा है। ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृतियों को नमन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। विशिष्ट अतिथि पंडित मदन मोहन मालवीय समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.