पाकुड़, जनवरी 5 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित रविशंकर ठाकुर ने भीषण शीतलहर के बीच जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की। रविवार को निर्माणाधीन वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित कर 200 असहाय महिला-पुरुषों और बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर कई बुजुर्गों की आखों में खुशी देखी गयी। इस सेवा कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर बेंजामिन मरांडी और नरेश मुर्मू जैसे प्रबुद्ध नागरिकों ने पंडित जी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पंडित रविशंकर ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है। हमारा लक्ष्य है कि अमड़ापाड़ा का कोई भी बुजुर्ग खुद को अकेला या बेसहारा महसूस न करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...