जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश बार एसोसिएशन के संपन्न चुनाव में झारखंड प्रदेश बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल एवं जमशेदपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी के पुनः विजयी होने पर पंडित मदन मोहन मालवीय सेवा समिति जमशेदपुर ने कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय एवं महामंत्री कामेश्वर पांडेय के नेतृत्व में शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर दोनों का भव्य स्वागत किया गया।ज्ञात हो कि झारखंड प्रदेश बार एसोसिएशन के लिए राजेश कुमार शुक्ल तीसरी बार जबकि अनिल कुमार तिवारी पहली बार चुने गए हैं। उक्त अवसर पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आप दोनों का भारी मतों से चुना जाना पूरे ब्राह्मण समाज के लिए ही नहीं अप...