लखीमपुरखीरी, मई 27 -- गोला गोकर्णनाथ। सीजीएनपीजी कॉलेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में स्थापित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर प्राचार्य पंकज सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।प्राचार्य पंकज सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत का आधुनिक निर्माता बताते हुए उनकी पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया पर विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने नेहरू जी के पंचशील सिद्धांत और गुटनिरपेक्ष नीति की सराहना करते हुए कहा कि विश्व पटल पर भारत को अलग पहचान दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य विवेक सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में पुस्तकालय अध्यक्ष अनिल क...