पंडित दीन दयाल की जयंती पर हुआ विशेष व्याख्यान
गोरखपुर, सितम्बर 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर 'चिकित्सा : सेवा और संवेदना' विषय पर सारगर्भित व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा सेवा के मानवीय पक्ष, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा समाज के वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. शिव शंकर शाही व विशिष्ट वक्ता सेवा भारती में आपदा प्रकोष्ठ के प्रमुख योगेश पांडेय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.