अररिया, मार्च 30 -- पलासी, (ए.सं.)। पलासी प्रखंड अंतर्गत बलुआ ड्योढ़ी भाजपा मंडल की ओर से सोमवार को रामनगर पंचायत में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण महा अभियान की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानंद साह ने की। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में भाजपा नेता नीरज झा, अशोक कुमार चौधरी, हरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला पार्षद किरण देवी, सुकांत आदर्श, कनकलता झा, विवेकानन्द कुमार, भाजपा अररिया विधानसभा प्रभारी विकास भगत, समाजसेवी रिंकू सिंंह आदि ने भाजपा के इतिहास, एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, हमारी कार्य पद्धति, केन्द्र सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया एवं एई, सरल ऐप, मंडल प्रशिक्षण , पंजीकरण आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक किया। कार्यक्रम में बलुआ ड्योढ़ी मंडल कार्यकर्ता प...