भदोही, मई 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पटेल नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में बुधवार को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दया शंकर मिश्र दयालु, सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान दया शंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जनहित की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि यह जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर वर्ष 2027 की तैयारी के लिए सक्षम बनाएगा। पार्टी के लोग जन-जन से संपर्क कर शासन की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें।कार्...