सीतामढ़ी, फरवरी 20 -- शिवहर। भाजपा के जिला इकाई द्वारा आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता को लेकर गुरूवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, बूथ स्तर तक संगठनात्मक मजबूती तथा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी पार्टी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर इस अभियान को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ सफल बनाएं। जिला प्रभारी गौतम राम आजाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना ही इस प्रशिक्षण महाअभियान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.