कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत झुमरी तिलैया स्थित पंजाबी धर्मशाला में रविवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संगठन को और अधिक मजबूत बनाता है। इस मौके पर प्रशिक्षण अभि...