गिरडीह, अप्रैल 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गया। हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा मध्य भाग मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मध्य भाग के मंडल अध्यक्ष खिरोधर दास ने की। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत राय शामिल थे। कार्यशाला में पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद और अंत्योदय सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में वक्ताओं के द्वारा अलग-अलग विषयों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें भाजपा के इतिहास, बूथ प्रबंधन, मन की बात, कार्यपद्धति, नमो एप्प, सरल एप्प, अंत्योदय से संतृप्ति आदि विषय शामिल थे। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा और आगामी सांग...