धनबाद, मार्च 22 -- भारतीय जनता पार्टी टुंडी विधानसभा की बैठक राजगंज शिव मंदिर में हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद महतो व संचालन मंडल महामंत्री सुरेश किस्कू ने किया। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित नवमनोनीत जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। विधानसभा स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 28 व 29 मार्च को लगेगा। इसमें स्थल का चयन एक दो दिन बाद किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी, गिरजा शंकर उपाध्याय, सरोज महतो, निवास तिवारी, रमेश महतो, देव कुमार पांडेय, असिम दत्ता, सूरज सोनी, मनोज महतो, मीरा देवी, पप्पू तिवारी, शिव पूजन उपाध्याय, गणेश रवानी, भीमलाल भंडारी, नेपाल महतो, अजय राम माहुरी, बासुदेव रजवार, पवन...