जामताड़ा, मार्च 29 -- नाला,प्रतिनिधि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग स्थित डाक बंगला परिसर में हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम से पूर्व दीप प्रज्जवलित कर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामापद मुखर्जी की प्रतिमूर्ति पर पुष्पसुमन अर्पित कर नमन किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षण के पहले दिन वरीष्ठ भाजपा नेता सह नाला विस से पूर्व प्रत्याशी रहे माधव चंद्र महतो, रंजीत तिवारी, चंदन राऊत ने कार्यकर्ताओं को सक्षम कार्यकर्ता, सशक्त संगठन के आधार पर महत्वपूर्ण बातें बताई गई। मुख्य तौर पर सोशल मीडिया, नमो एप एवं सरल एप सहित सोशल मीडिया के अन्य सशक्त प्लेटफार्म्स का सावधानी पूर्वक उपयोग कर सांगठनिक सशक्तिकरण पर जोर देने की बात बताई गई। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ...