जमुई, मार्च 16 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि रविवार को सिकंदरा नगर पंचायत स्थित थाना गली के राधिका विवाह भवन के प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की तैयारी हेतु सिकंदरा विधानसभा भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की योजना बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी इंजीनियर रविशंकर सिंह एवं जिला अध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गा प्रसाद केसरी जी ने 16 मार्च को सिकंदरा मंडल की प्रशिक्षण शिविर को सफलता हेतु मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को दिया। बैठक में सिकंदरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडे, खैरा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, गधी मंडल अध्यक्ष यदुनंदन मोदी, महादेश मारिया मंडल महामंत्री द्वय देवेंद्र सिंह, पप्पू मंडल, पूर्व जिला महामंत्र...