अमरोहा, मार्च 29 -- जोया। अमरोहा विधानसभा के भाजपा मंडल डिडौली में जिला पंचायत सदस्य अब्दुल सत्तार के आवास पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ। भाजपा के जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया ने प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। सत्र की अध्यक्षता ठाकुर पोपाल सिंह ने की, संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम चौधरी ने किया। द्वितीय सत्र में मनीष दक्ष के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। तृतीय सत्र में जिला मंत्री राजीव चौहान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रिशिपाल नागर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश चौधरी ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात बूथ स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान विक्रम सिंह, मदन क...