भागलपुर, अप्रैल 13 -- गोराडीह पूर्वी मंडल अंतर्गत बिरनौध गांव में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संतोष साह शामिल हुए। जिसके बाद उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला और प्रदेश स्तर के कई भाजपा नेताओं ने भाग लिया। मौके पर सज्जन अवस्थी सुनील सिंह, कहलगांव विधानसभा संयोजक ईं. श्रीकांत सिंह, जिला महामंत्री नीतेश सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार रंजन, आलोक कुमार बंटी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...