जहानाबाद, मई 9 -- बैठक में प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का किया गया आग्रह 23 एवं 24 मई में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम अरवल, निज संवाददाता।

बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। बैठक में आगामी 23 एवं 24 मई को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता की उपस्थिति बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव उपस्थित रहे। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्ययोजना, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अपेक्षित सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक...