हजारीबाग, अप्रैल 6 -- इचाक प्रतिनिधि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान का समापन रविवार को बहुउद्देशीय भवन, इचाक में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में पश्चिमी मंडल के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान के तहत पार्टी का इतिहास, महत्व और विकास, सोशल मीडिया का महत्व एवं उसकी कार्य पद्धति, पार्टी का कार्य विस्तार, अंत्योदय से समतृप्ति, बूथ प्रबंधन एवं मन की बात तथा वैचारिक अधिष्ठान के बारे में जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, विधायक अमित कुमार यादव, जिला महामंत्री सुनील मेहता, उपाध्यक्ष सह प्रभारी भानुमति पासवान, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, महामंत्री हेमंत कुमार, प्रकाश राम, पूर्व विश्व अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुभाष सोनी, तपेश्वर कुमार ने विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा पार्टी ...