औरंगाबाद, फरवरी 11 -- भारतीय जनता पार्टी, औरंगाबाद के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। बुधवार को औरंगाबाद सदर विधायक के कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह चंद्रवंशी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण राठौर मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना से पार्टी में काम किया। उन्होंने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय दर्शन का सिद्धांत दिया, जो भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं का ध्येय मंत्र है। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचे। यह संकल्प आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण हो रहा है। गरीबों ...