पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर पीठ की स्थापना के बाद भी विश्वविद्यालय स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि नहीं मनाई गई। न तो समारोह का आयोजन किया गया और न ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिससे विश्वविद्यालय में पीठ की स्थापना के उद्देश्य पर सवाल उठाया जा रहा है। वहीं समारोह के आयोजन के प्रति विश्वविद्यालय की उदासीनता से क्षुब्ध शोधार्थियों ने अपने स्तर से विश्वविद्यालय के रिसर्च सेल में संगोष्ठी आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि दी और जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय में स्थापित पीठ के द्वारा पुण्यतिथि समारोह का आयोजन नहीं किये जाने को महापुरुष का अपमान बताया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के शोधार्थी रवि गुप्ता ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.