कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। समर्पण दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व के युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री किशोर जायवाल शामिल हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ,जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार, कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, मुख्य रूप से शामिल हुए। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा क...