पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर जीआरपी ने नमन किया
हरिद्वार, सितम्बर 10 -- भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर गुरुवार को जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार ने श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड अरुणा भारती ने पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कप्तान जीआरपी ने पंडित पंत के राष्ट्र एवं समाज के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण आज भी समाज और पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस क्रम में जीआरपी पुलिस लाइन सहित विभिन्न थाना और चौकियों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंडित पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.