गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत को समर्पित पार्क का गोरखपुर विकास प्राधिकरण तकरीबन 70 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार करा रहा है। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की एक मई 1950 को नींव रखने वाले पंडित गोविंद वल्लभ पंत के नाम से यह पार्क समर्पित है। 90 के दशक में इस पार्क का निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने कराया था। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन की पहल पर पार्क में नया फाउंटेन और पम्प लगाया जा रहा है। चाहरदीवारी की दीवारों को ग्रिल की रंगाई पुताई कराने के साथ ग्लोब लाइट्स लगाई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- वाटर-बॉडी के पुल का मई में लोकार्पण की तैयारी अगले दो माह में निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...