रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- सितारगंज। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष नरेश कंसल, राकेश त्यागी, पवन बड़सीवाल, अजीत सिंह जोशन, अमित रस्तोगी, शिवपाल सिंह चौहान, राजेंद्र चौहान, सुरेश जैन, प्रधानाचार्य देव सिंह बिष्ट, अविनाश वाल्मीकि, चंद्रभान, कीर्ति वल्लभ गहतोड़ी और मनोज मौजूद रहे। इधर, एसएम पब्लिक स्कूल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, स्कॉलर्स वैली स्कूल, किडजी, होली सेपियंस स्कूल, ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल शक्तिफार्म, आरके माटा स्कूल बिडौरा मझोला, जयपुरिया स्कूल, एसआरएम स्कूल, जीएस कॉन्वेंट और एसएस ग्लोबल स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम...