बिजनौर, जून 15 -- विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (झालू इकाई) के तत्वावधान में पंडित गरीबदास ब्राह्मण धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंकी गुप्ता एवं सभासद सौरभ गुप्ता द्वारा फीता खोलकर किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं वाटर कूलर भेंट कर सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के नगर अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि संगठन पिछले दो वर्षों से निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित कर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान दे रहा है। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदान दिवस पर 75 यूनिट रक्तदान अभिषेक गौड़, लव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, मोहित अ...