बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्पिक मके के सहयोग से बुधवार को भारद्वाज गुरुकुल पन्हास में हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति धाड़वार कर्नाटक से पधारे पंडित कुमार मार्दुर ने की। उन्होंने अपने गायन से सबों को आनंद की अनुभूति करवाई। उन्होंने स्वर मंडल वाद्ययंत्र का परिचय भी दिया। हारमोनियम पर संगत बनारस के पंडित धर्मनाथ मिश्र व तबला पर संगत श्री आरकोदीप दास ने दिया। दोपहर में गाए जाने वाले राग शुद्ध सारंगी की प्रस्तुति चालीस मिनट तक दी गई। मंत्रमुग्ध दर्शक ने भरपूर आनंद लिया। संत कबीर दास की रचना मन भूला भूला फिरे जगत में कर्णप्रिय के साथ साथ मन की स्थिति पर भी चोट कर रहा था। स्कूल के निदेशक शिवप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि स्पिक मके और विद्यालय परिवार का प्रयास है कि बच्चों के सिर्फ तन को भोजन न मिले, उनके मन को भी मि...