लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लेसा के कबीर नगर उपकेंद्र के अंतर्गत पंडितखेड़ा सोफा फैक्ट्री के पास गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे बिजली के तारों (एबीसी) में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देख स्थानीय निवासियों ने तुरंत मदद के लिए उपकेंद्र पर फोन किया, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने कॉल रिसीव नहीं की। वहीं जूनियर इंजीनियर, एसडीओ और एक्सईएन जैसे उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क नहीं हो सका। विभागीय स्तर पर कोई सुनवाई न होने के कारण स्थानीय लोगों ने खुद ही साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इसके बाद कुछ लोग व्यक्तिगत रूप से उपकेंद्र पहुंचे और वहां जाकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। एसएन तिवारी, केसी त्रिपाठी और एके मिश्रा सहित अन्य निवासियों ने बताया कि इस पूरी लापरवाही के कारण तीन दर्जन से अधिक घरों की बिजली गुल रही। इंदिरानग...