पंडितखेड़ा में अधूरा नाला बना मुसीबत, दो साल में सिर्फ 500 तक काम हुआ
लखनऊ, मई 24 -- सरोजनीनगर प्रथम वार्ड के पंडितखेड़ा में दो साल से बन रहा नाला अब तक पूरा नहीं हुआ। लगभग दो किमी लंबे इस नाले का महज 500 मीटर हिस्सा ही अब तक बन पाया है। स्थानीय लोगों ने बरसात से पहले इसे पूरा करने की मांग उठाई है। कहा यदि नाला निर्माण पूरा न हुआ तो इस बार भी क्षेत्र के लाखों लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ेगा। पंडितखेड़ा समग्र विकास समिति के अध्यक्ष विनीत मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पंडितखेड़ा में 6 फरवरी 2024 में नाला निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसे तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन, दो साल होने को हैं और अब तक इसे पूरा नहीं किया जा सका। लगभग तीन करोड़ लागत की लागत से करीब दो किलोमीटर तक नाला का निर्माण किया जाना था। बताया कि इन दो सालों में महज 500 मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.