काशीपुर, अप्रैल 15 -- दीप पाठक, काशीपुर। चैती मेले से जुड़े वरिष्ठ एवं माता बाल सुंदरी देवी मंदिर के पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री का बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि लगभग 75 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद मो. पक्काकोट स्थित उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री माता बाल सुन्दरी देवी के अनन्य भक्त थे और लंबे समय से मंदिर से जुड़े धार्मिक कार्यों का संचालन कर रहे थे। चैती मेले में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी और वह श्रद्धालुओं के मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...