पटना, अप्रैल 1 -- पंडारक थाना क्षेत्र के पूरनबीघा गांव में मंगलवार को धर्म परिवर्तन की आशंका पर लोगों ने चार धर्मगुरुओं को बंधक बनाया लिया। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया। पूरनबीघा के लोगों का आरोप है कि खुलेआम पंडाल लगा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें नालंदा, गया, नवादा और लखीसराय से धर्मगुरु पहुंचे थे। आरोप है कि प्रार्थना सभा में रुपये देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। जिसके बाद लोग भड़क गए और चार धर्मगुरुओं को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मगुरुओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं , कुछ लोगों का कहना है कि एक महिला को काफी दिनों के बाद संतान होने के बाद अनुष्ठान कराने के लिए बुलाई थी।पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को छोड़ा: थानाध्यक्ष नवनीत राय ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर हिरासत में लेकर धर्...