पलामू, अगस्त 27 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन सफाया के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार की रात में 3 लाख 17 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी 40 वर्षीय शाहिद अंसारी, नावा जयपुर थाना क्षेत्र के रूदीडीह गांव का निवासी है जबकि 30 वर्षीय निरंजन कुमार मेहता, नावा बाजार थाना क्षेत्र के दमारो गांव का निवासी है। प्रारंभिक अनुसंधान में अवैध शराब का निर्माण व बिक्री करने का मामला सामने आया है। पंडवा थाना में मेदिनीनगर सदर के एसडीपीओ राजेश यादव और पंडवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार से पंडवा मोड़ से मेदिनीनगर की ओर अवैध शराब ल...