पंडवा में तेज आंधी से एनएच-39 पर गिरे दो विशाल पेड़, दो घंटे जाम
पलामू, जून 22 -- पंडवा, प्रतिनिधि। मौसम में अचानक बदलाव के साथ पंडवा में सोमवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी से राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर बिजली तार-पोल व पेड़ गिर गए। इससे करीब चार किमी लंबा जाम लग गया। दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पंडवा के द्वारपार टोले के पास एनएच पर गिरे अर्जुन व नीम के पेड़ और बिजली का पोल के कारण आवागमन ठप हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि विशाल अर्जुन और नीम के पेड़ अचानक उखड़कर सड़क के बीचों-बीच आ गिरे। आंधी थमने के बाद घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पंडवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीन के सहारे पेड़ को हटवाया। थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत कर नेशनल हाइवे के बीच से भारी पेड़ और मलबे को हटवाया। इसके बाद हाईवे पर सुरक्षित यातायात प्रार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.