पलामू, मई 10 -- पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पड़वा स्थित एलएलटीसी संस्थान ने रविवार को सम्मान समारोह कर इंटर साइंस और मैट्रिक परीक्षा में पास टॉपरों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पड़वा के थाना प्रभारी चिंटू कुमार और पंडवा की प्रमुख गीता मेहता ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही अपनी तैयारी को और अधिक चुस्त करने की अपील करते हुए कहा कि खुद को पोजिशन एक पर ले जाने पर बल दिया। थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने कहा कि आज बच्चों की प्रतिभा यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन मिलें तो ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी अपनी मेधा को मुकाम तक पहुंचा सकते हैं। एलएलटीसी का प्रयास सकारात्मक दिशा में चल रहा है। प्रमुख गीता मेहता ने कहा कि पंडवा प्रखंड के लिए यह गौरव की बात है कि इस इलाके के बच्चे जिला और राज्य स्तर पर बेहतर कर रहे हैं। संस्थान के निद...