गढ़वा, मई 30 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से आसनाबांध से टाऊनशिप तक बन रही सड़क पर पंडरिया क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उक्त संबंध में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की अपील की है। यह भी पढ़ें- मौधो पंचायत के चुनामारी गांव की सड़क जर्जरअतिक्रमण के आरोप ग्रामीण अमित यादव, असलम अंसारी, विवेक सिंह, राम प्रसाद, दूदन सिंह, अमित सिंह, अतुल सिंह और प्रेम सिंह सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि सड़क किनारे कुछ लोगों द्वारा बालू, लकड़ी और अन्य निर्माण सामग्री रख दी गई है। उससे सड़क संकरी हो गई है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि टाऊनशिप से अधौरा और चपर...