रांची, जुलाई 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील के पास शनिवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक का धक्का लगने से चालक सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिये से उसका सिर कुचल गया। मृतक की पहचान ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरगुट्टू निवासी अजय नाथ शाहदेव (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां जाम लग गया। वहीं, टक्कर मारने वाला चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक के पिछले हिस्से में सब्जी से भरा थैला टंगा हुआ था। अंदेशा जताया गया है कि थैला पिछले पहिये में फंसा होगा और बाइक के असंतुलित होने से चालक चालक गिर गया होगा। इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गया।घटना का पता चलने पर पंडरा ओपी प्रभारी जवानों के साथ पहुं...