शामली, अप्रैल 11 -- कांधला। पंजोखरा में ग्राम प्रधान संदीप फौजी और पंचायत सचिव राहुल कुमार के प्रयासों से युवाओं के लिए लाइब्रेरी शुरू की गई है। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। वहीं, ग्राम सचिवालय पर ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें 40 सीटों के साथ गर्मी से बचाव के लिए पंखों की व्यवस्था की गई है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें पढ़कर युवा अपनी तैयारी कर सकेंगे। दूसरी ओर, गांव स्थित सचिवालय पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत सचिव राहुल कुमार ने ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, फैमिली आईडी सहित अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकार...