बोकारो, दिसम्बर 13 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल में अनियमितता सहित बिचौलियों पर लगाम लगाने को लेकर सीओ सेवा राम साहू ने विभिन्न दिशा निर्देश जारी किया है। सीओ के पंजी टू सत्यापन को लेकर कुछ बदलाव को लेकर भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जहां लोग सांठगांठ से सीओ आफिस से पंजी टू सत्यापन करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय में मेल आसानी से करा लेते थे,वहां अब पंजी टु में सत्यापन करवाने को लेकर विभिन्न कागजात जमा करना अनवार्य होगा। विभिन्न प्रक्रिया से इसमें सत्यापित होने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय में मेल होगा। इसमें अब किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी सहित गड़बड़झाला की कोई गुंजाइश नही रहेगी। सीअे ने बताया कि पंजी टु में सत्यापन को लेकर विभिन्न विसंगतियां प्रकाश में आता रहा है। सीओ ने बताया कि पंजी टु सत्यापन को लेकर विहित पपत्र में सत्यापन के बाद ही आगे क...