मोतिहारी, मार्च 1 -- अरेराज। अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों को पंजीयन कराने में काफी परेशानी हो रही है। जानकारी के अभाव में बहुत मरीज बिना मोबाइल के ही अस्पताल पहुंच जा रहे हैं। इसके चलते उन्हें सबसे अधिक परेशानी होती है। हालांकि इस संदर्भ में अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर उज्ज्वल प्रताप ने बताया कि जिन मरीजों के पास मोबाइल नहीं रहता है। उन मरीजों का पंजीयन दूसरे मरीजों के मोबाइल से कर दिया जाता है। एक मोबाइल नम्बर से अधिकतम सात मरीजों का पंजीयन किया जा सकता है। विशेष परिस्थितियों में डॉक्टर अपने मोबाइल नम्बर का उपयोग कर मरीजों का पंजीयन करा देते हैं। ताकि कोई भी मरीज इलाज कराये बेगैर नहीं लौटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...