गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्न सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए रविवार को तीन स्थानों पर शिविर लगाए गए। श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी और पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को पसंद और उन्होंने पंजीयन कराने के प्रति दिलचस्पी दिखाई।गोरखपुर के रानीडीहा, मोहद्दीपुर तथा बरगदवा लेबर अडडे पर यूपीबीओसी बोर्ड की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने कहा कि जिन श्रमिकों ने पंजीयन कराया है, उन्हें ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। डिजीटल लेबर चौक एप पर पंजीयन कराने वाले श्रमिक सरकारी सुविधा के पात्र हो जाएंगे। उन्होंने संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योज...