औरैया, मार्च 8 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत रविवार को तिलक इंटर कॉलेज औरैया में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। यह योजना अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 6 से 16 वर्ष आयु वर्ग के अधिकतम दो बच्चों को समर्पित विद्यालयों में मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाती है। इसके साथ ही महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा चिन्हित कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चे, जो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) में नामांकित हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं। योजना का लाभ उन अनाथ बच्चों और विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों को दिया जाता है, जिनके अभिभावकों ने बोर्ड की सदस्यता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.