लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बजट में पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा की मांग की है। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने कहा कि व्यापारी वर्ग दिन-रात मेहनत कर देश के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन दुर्भाग्यवश स्वास्थ्य सुरक्षा के मामले में यह वर्ग हमेशा उपेक्षित रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी न केवल टैक्स भरता है बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करता है। यदि किसी गंभीर बीमारी के कारण व्यापारी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, तो उसका पूरा परिवार और व्यवसाय संकट में आ जाता है। सरकार को चाहिए कि जीएसटी के तहत पंजीकृत सभी व्यापारियों को आयुष्मान योजना की तर्ज पर स्वास्थ्य कवच प्रदान करें। इसके अलावा ऑनलाइन मार्केट पर अतिरिक्त टैक्स लगाने की मांग की। वहीं उत्तर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.