पंजीकृत अस्पताल जांच में गया था सफाईकर्मी, दिया था मोबाइल नंबर
बरेली, अगस्त 13 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदपुर में पंजीकृत अस्पतालों में झोलाछाप नियंत्रण की नोडल अधिकारी की जांच करने पर कई सवाल उठ रहे हैं। निरीक्षण करने जो टीम गई थी, उसमें 300 बेड अस्पताल का सफाईकर्मी भी शामिल था, जबकि उसकी सीएमओ कार्यालय में तैनाती ही नहीं है। इतना ही नहीं, नोटिस देने के बाद उसी सफाईकर्मी का मोबाइल नंबर भी दे दिया और संचालकों को मिलने के लिए भी 300 बेड अस्पताल ही बुलाया गया। जबकि लिखित नोटिस का जवाब सीएमओ कार्यालय में डाक पटल पर लिखित में लिया जाता है। ऐसे में झोलाछाप नियंत्रण की नोडल अधिकारी का अस्पताल संचालकों को 300 बेड अस्पताल आने को कहना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।बीते मंगलवार को झोलाछाप की नोडल अधिकारी डॉ. शुचिता गंगवार ने टीम के साथ फरीदपुर में श्री ओम बत्रा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में निरीक्षण किया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.