अमरोहा, जनवरी 30 -- अमरोहा। जिला उद्यान अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्यान विभाग द्वारा एक्सपोर्ट प्रोमोशन के लिए बैठक आयोजित की गई। ऐपिडा के अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने प्रतिभाग किया। फल, सब्जियों एवं शहद का उत्पादन करने वाले उद्यान विभाग, किसानों एवं एफपीओ के प्रतिनिधियों को एपीडा की वेबसाइट पर पंजीकरण करने के साथ ही औद्यानिक फसलों को निर्यात करने से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान नदीम सिद्दीकी, इशांत सैनी, गंगा सरन सैनी, रवि धारीवाल, वसीम, पवन कुमार, हितेश चौधरी, अमित कुमार एवं 29 इच्छुक किसानों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.