चम्पावत, जनवरी 5 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण के तहत संबंधित आवश्यक सूचनाओं का स्पष्ट प्रदर्शन किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान कुछ पंजीकरण इकाइयों के परिसरों में सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाए गए। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। उन्होंने सभी पंजीकरण इकाइयों में मानक के अनुरूप सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.