गौरीगंज, अप्रैल 25 -- अमेठी। जनपद में जायद फसलों की बढ़वार के दौरान कीट, रोग एवं खरपतवार के प्रकोप की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तहसील तिलोई एवं गौरीगंज में जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार तथा तहसील अमेठी एवं मुसाफिरखाना में उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान कुल 17 कीटनाशक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जिसमें 5 पेस्टीसाइड नमूने संग्रहित किए गए। यह भी पढ़ें- कीटनाशक रसायन एवं उर्वरक बिक्री चार केंद्रों के लाइसेंस निलंबित जांच के दौरान आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण न होने के कारण ओम खाद एवं बीज भंडार, नहरकोठी का ...