हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र में यात्रा पंजीकरण करवाने आए एक यात्री के 40 हजार रुपये चोरी हो गए। यात्री काउंटर पर अपना पंजीकरण करवा रहा था तभी एक युवक ने उसके बैग से पैसे निकाल लिए। इसकी सूचना यात्री ने वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों को दी। पुलिस ने केंद्र में लगे सीसीटीवी जांच की और चोरी करने वाले युवक की पहचान शुरू कर दी है। वहीं, केंद्र में तैनात कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी में जो व्यक्ति चोरी करता हुआ दिख रहा है वह पहले भी एक महिला यात्री का मोबाइल चोरी कर चुका है। ज्ञात हो कि 17 अप्रैल को पंजीकरण केंद्र शुरू हुआ था उसके दो दिन बाद ही एक व्यक्ति ने काउंटर पर पंजीकरण करवा रही महिला यात्री के बैग से मोबाइल निकाल लिया था। पंजीकरण केंद्र में यह दूसरी घटना है जबकि वहां पर पुलिसकर...